ये हैं 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल, एक लीटर पेट्रोल में 70km तक चलेंगी, कीमत एक लाख रुपये से कम

 

ये हैं 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल, एक लीटर पेट्रोल में 70km तक चलेंगी, कीमत एक लाख रुपये से कम
Top 10 fuel-efficient bikes in India: जब भी कोई मोटरसाइकिल खरीदने जाता है, जो वह उसकी माइलेज को जरूर चेक करता है। इसके साथ ही पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से भी ज्यादातर खरीदार ऐसी मोटरसाइकिल का चुनाव कर रहे हैं, जो फ्यूल एफिशिएंसी के साथ किफायती भी हों। इसके लिए 100cc से 150cc इंजन वाली मोटरसाइकिल सबसे ज्यादा पॉपुलर है। हम यहां पर आपको टॉप 10 फ्यूल-एफिशिएंट मोटरसाइकिल (best mileage bikes in India) के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत दो लाख रुपये से कम है।




माइलेज क्यों है सबसे बड़ा फैक्टर

भारत के टू-व्हीलर बाजार में फ्यूल एफिशिएंसी प्राथमिकता बन चुकी है। इसके पीछे मुख्य कारण हैं-

1. बढ़ती पेट्रोल कीमतें
2. रोजाना के सफर को खर्च कम रखना
3. कम मेंटेनेंस और किफायती राइड
4. लंबी दूरी की यात्रा में कम फ्यूल स्टॉप

छोटे इंजन (100cc-150cc) वाली मोटरसाइकिल बेहतर माइलेज देती हैं। साथ ही फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, सेंसर-बेस्ड कंबशन, और आइडलिंग स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी जैसी आधुनिक फीचर्स फ्यूल बचाने में मदद करते हैं।

टॉप 10 माइलेज मोटरसाइकिल

मॉडल दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत माइलेज
Honda Shine 125 ₹78,789 – ₹83,148 55 kmpl
Hero Xtreme 125R ₹89,000 – ₹1,04,500 66 kmpl
Hero Glamour X ₹82,967 – ₹92,186 63 kmpl
Hero Super Splendor Xtec ₹78,618 – ₹82,305 69 kmpl
Honda SP 125 ₹85,815 – ₹93,402 65 kmpl
Hero HF Deluxe ₹55,992 70 kmpl
Honda Shine 100 DX ₹71,746 65 kmpl
Hero Splendor Plus Xtec ₹77,428 – ₹80,471 73 kmpl
Bajaj Platina ₹65,897 75 kmpl
TVS Sport ₹55,500 - ₹57,500 90 kmpl

1. Honda Shine 125


इसमें 123.94cc का इंजन दिया गया है, जो 10.63 hp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फ्यूल टैंक 10.5 लीटर का मिलता है। इस मोटरसाइकिल की क्लेम माइलेज 55 kmpl है। PGM-Fi इंजन से लैस यह बाइक सिटी कम्यूट के लिए संतुलित परफॉर्मेंस देती है। स्मूद राइड क्वालिटी और कम मेंटेनेंस इसे लंबी अवधि के लिए (fuel-efficient motorcycles under 1 lakh) भरोसेमंद बनाते हैं।

2. Hero Xtreme 125R



इसमें 125cc का एयर कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.4 BHP की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका क्लेम माइलेज 66 kmpl है। स्पोर्टी डिजाइन के साथ यह बाइक बेहतरीन माइलेज देती है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे मॉडर्न अपील देता है।


3. Hero Glamour X


इसमें 124.7cc का एयर कूल्ड, 4S का इंजन मिलता है। यह इंजन 11.39 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी क्लेम माइलेज 65 kmpl है। फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ यह बाइक बेहतर फ्यूल ऑप्टिमाइजेशन देती है और सिटी राइड के लिए उपयुक्त है।


4. Hero Super Splendor Xtec


इसमें 124.7cc का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, OHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 10.7 BHP की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी क्लेम माइलेज 69 kmpl है।

5. Honda SP 125
इसमें 123.94cc का 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। यह इंजन 10.87 PS की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमे 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी क्लेम माइलेज 65 kmpl है। इसके eSP PGM-Fi इंजन और साइलेंट-स्टार्टर ACG किट इसे स्मूद और फ्यूल-एफिशिएंट (top mileage bikes 2026) बनाते हैं।

6. Hero HF Deluxe




इसमें 97.2 cc का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, OHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है। इसकी क्लेम माइलेज 70 kmpl है। इसका xSens फ्यूल इंजेक्शन और i3S टेक्नोलॉजी के कारण यह 9% बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है।

7. Honda Shine 100 DX

इसमें 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.79 PS का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह मोटरसाइकिल 65 kmpl तक का माइलेज देती है।

8. Hero Splendor Plus Xtec



इसमें 97.2cc का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, OHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी क्लेम माइलेज करीब 70 kmpl तक का है। xSens और Programmed Fi टेक्नोलॉजी के साथ यह 73 kmpl की ARAI माइलेज देती है।

9. Bajaj Platina




इसमें 99.59 cc का 4-Stroke, DTS-i, Single Cylinder इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.08 की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका माइलेज 90 kmpl तक का है।

10. TVS Sport



इसमें 109.7 cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड स्पार्क इग्निशन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.08 Hp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका क्लेम माइलेज 75 km/l तक का है।

Comments

Popular posts from this blog

KCC Kisan Karj Mafi Yojana List 2026: किसान भाइयों के लिए दोहरी ख़ुशी; सरकार ने सभी पात्र किसानों का 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ नई लिस्ट जारी

बड़ी खबर: इस राज्य में 16 मार्च से एमएसपी पर शुरू होगी गेहूं की खरीद

Samsung Galaxy A37 and Galaxy A57's official renders surface