Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90W फास्ट चार्जिंग और तीन कलर ऑप्शन
Vivo का 7,200 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90W फास्ट चार्जिंग और तीन कलर ऑप्शन वीवो S60 5G फोन अगले हफ्ते 29 मई को चीन में लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह डिवाइस तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ कई खास फीचर्स दिए जाएंगे। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Vivo S60 के नाम से पेश करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को अगले हफ्ते चीन में Vivo TWS 5e के साथ पेश करने वाली है। ये डिवाइस Vivo S50 की जगह आएगा, जिसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। वहीं, हाल ही में अब कंपनी के एक अधिकारी ने आने वाले S सीरीज के डिवाइस के बारे में कई डिटेल्स शेयर की हैं, जिनमें इसकी बैटरी कैपेसिटी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और इनग्रेस प्रोटेक्शन (IP) रेटिंग मिलती है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है और साथ ही इसके डिजाइन की भी एक झलक शेयर की है। कंपनी का कहना है कि नया Vivo S60 देश में तीन कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Vivo S60 क...