पेट्रोल की टेंशन को कहें टाटा, सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर डालें नजर, किराये पर उठाएं बैटरी
पेट्रोल की टेंशन को कहें टाटा, सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों पर डालें नजर, किराये पर उठाएं बैटरी MG ने Windsor EV Pro और Comet को Battery-as-a-Service मॉडल में पेश किया है. Comet की कीमत ₹4.99 लाख और बैटरी रेंट ₹3.2/km है. Tata Punch EV ₹6.49 लाख में और सबसे कम ₹2.6/km चार्ज पर आती है. Maruti e Vitara और MG ZS EV भी इस मॉडल में उपलब्ध हैं. तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक कारें अब पहले से ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गई हैं. कंपनियां ग्राहकों को EV अपनाने के लिए Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल पेश कर रही हैं. इसमें कार की कीमत अलग होती है और बैटरी किराये पर दी जाती है. इससे शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है और EV खरीदना आसान हो जाता है. MG Comet: सबसे सस्ती EV MG Comet इस सर्विस के साथ आने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.99 लाख है और बैटरी रेंट ₹3.2 प्रति किलोमीटर तय किया गया है. यह एंट्री-लेवल EV ग्राहकों के लिए सबसे किफायती विकल्प है. Tata Punch EV: सबसे कम बैटरी चार्ज Tata Punch EV की कीमत ₹6.49 लाख है और बैटरी रेंट सिर्फ ₹2.6 प्रति...