25 का माइलेज और कीमत 4.75 लाख से शुरू, ये है 3 सस्ती Automatic Cars

 

25 का माइलेज और कीमत 4.75 लाख से शुरू, ये है 3 सस्ती Automatic Cars

Automatic Cars under 6 Lakh: भारत में ऑटोमैटिक कारें शहरी ट्रैफिक की वजह से लोगों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बन गई हैं, जो गियर बदलने की झंझट से मुक्ति दिलाती हैं. अगर आप कम बजट में आसान ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं, तो बाजार में कई बेहतरीन और सस्ती ऑटोमैटिक कारें उपलब्ध हैं.




भारत में ऑटोमैटिक कारें तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, खासकर उन लोगों के बीच जो रोजाना शहर के बिजी ट्रैफिक में गाड़ी चलाते हैं. Automatic Cars को पसंद करने की वजह ये है कि इन्हें चलाना आसान होता है और बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं होती है. अगर आप गाड़ी खरीदते वक्त ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो मार्केट में कई बजट फ्रेंडली ऑटोमैटिक गाड़ियों के भी ऑप्शन्स उपलब्ध हैं. हम आज आप लोगों को तीन सबसे सस्ती ऑटोमैटिक गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको 4.74 लाख (एक्स शोरूम) से 6.31 लाख (एक्स शोरूम) तक के बजट में आराम से मिल जाएगी.

Maruti Suzuki S Presso VXi Opt AT
मारुति सुजुकी की इस हैचबैक के सबसे सस्ते ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा काम है. इसमें 998 सीसी का पेट्रोल इंजन है जो लगभग 65bhp की पावर देता है. कीमत की बात तरें तो ऑटोमैटिक AMT वेरिएंट की कीमत 4 लाख 74 हजार 900 रुपए (एक्स-शोरूम) है. कार देखो के मुताबिक, ये वेरिएंट एक लीटर तेल में 25.3 kmpl तक का माइलेज देती है.

Renault Kwid 1.0 AMT Price
रेनो की इस गाड़ी में 999 सीसी का 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 69bhp पावर जेनरेट करता है. Evolution AMT, इस गाड़ी का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट है. इस वेरिएंट की कीमत 4,99,900 रुपए (एक्स शोरूम) है. कार देखो के अनुसार, ये वेरिएंट एक लीटर तेल में 22.3 किलोमीटर तक का माइलेज देता है

.Tata Tiago XTA AMT Price
टाटा मोटर्स की इस पॉपुलर हैचबैक का ऑटोमैटिक वेरिएंट 6 लाख 31 हजार 290 रुपए (एक्स शोरूम) में मिल रहा है. ये गाड़ी 1.2 लीटर (1199 सीसी) पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो 86bhp की पावर जेनरेट करती है. कार देखो के अनुसार, ये गाड़ी एक लीटर तेल में 19 किलोमीटर तक का माइलेज देती है.

ध्यान दें: ऊपर बताई गई गाड़ियों की कीमत एक्स-शोरूम प्राइस है, इसका मतलब ये है कि कीमत में आरटीओ, इंश्योरेंस और बाकी चार्ज को भी जोड़ा जाएगा, जिससे कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

KCC Kisan Karj Mafi Yojana List 2026: किसान भाइयों के लिए दोहरी ख़ुशी; सरकार ने सभी पात्र किसानों का 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ नई लिस्ट जारी

बड़ी खबर: इस राज्य में 16 मार्च से एमएसपी पर शुरू होगी गेहूं की खरीद

Samsung Galaxy A37 and Galaxy A57's official renders surface